“इस जीवन में सभी लोगों के साथ कुछ न कुछ नया घटित जरूर होता है,कुछ लोग इन घटनाओं में हंसी ढूंढ लेते हैं और कुछ लोग एक नया सबक ।और कभी - कभी कुछ घटनाएं इंसान को दुखी कर देती हैं।”
खैर इसमें से काफी कुछ व्यक्ति के स्वाभाव पर निर्भर करता है,यदि व्यक्ति हँसमुख मिजाज होगा तो वो किसी भी गंभीर परिस्थिति को हास्य में बदलकर संभाल लेगा,और यदि व्यक्ति गुस्सैल होगा तो वो किसी भी सुखद घटना में भी गुस्सा दिखायेगा।
'अब हमारे चम्पक चाचा को ही ले लीजिए वे उम्रदराज जरूर हो गए हैं किंतु व्यक्तित्व ऐसा है कि किसी भी नौजवान के छक्के छुड़ा दें।'
हमारे चम्पक चाचा एक मजेदार व्यक्तित्व हैंजो हर परिस्थिति में सुख और हंसी ढूंढ ही लेते हैं।।
अभी पिछले हफ्ते की ही बात है चाचा जी सुबह सुबह सैर पर निकले थे तो उनके साथ साथ हम भी चल दिए। चाचा जी अपनी मजेदार बातों से मुझे हंसाये जा रहे थे,तभी वहां से पड़ोस के धनीराम अंकल गुजरे ,वे पेशे से एक व्यापारी हैं।वे दूध खरीदने बाजार जा रहे थे ,वे आगे गये ही थे की वहां से एक बाइक सवार लड़का तेज रफ़्तार से गुजरा ,जिससे धनीराम अंकल हकबका से गये और उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और दुर्भाग्य से वो सामने कीचड़ में छपाक से गिर पड़े ।अंकल गिरते ही जोर से गुस्से में चिल्लाये तो बाइक सवार की नजर उन पर पड़ गयी और वो उनकी मदद के लिए अपनी बाइक को वापस लाया,हम भी जल्दी जल्दी वहां पर पहुंचे।
वहां पर लोग भी एकत्रित हो गए,बाइक सवार लड़के ने धनीराम अंकल को उठाया ,उठते ही धनीराम अंकल उस लड़के पर बरस पड़े और उसे जोर जोर से डांटने -फटकारने लगे यही नहीं उन्होंने आवेश में उस लड़के का गला पकड़ लिया,अब माहौल गंभीर हो गया।लड़के की ख़ास गलती न होने पर भी वो अंकल बार - बार माफ़ी मांग रहा था।।लड़के ने बोला की उसे परीक्षा देने में देर हो रही थी इसलिए वो तेज बाइक चला रहा था।पर धनीराम अंकल कुछ सुनने को तैयार नहीं थे,तभी हमारे चम्पक चाचा जी बीच में कूद पड़े और अंकल को अपने हँसमुख अंदाज में बोला -“अरे धनीराम इतना गुस्सा क्यों कर रहा है? जो हुआ अच्छा ही हुआ” ।ये सुनकर अंकल जी ने बोला-“ चाचा जी इसमें क्या अच्छा हुआ? तो फिर से चाचा जी बोले -“अरे इसी बहाने कम से कम आज तो तू घर जाकर नहायेगा नहीं तो पानी बचाने के चक्कर में बदबू लिए फिरता था,अब जब तू घर जाकर नहायेगा तो तेरे घरवाले भी खुश होंगे।कंजूस कहीं का।”
यह सुनकर सभी ठहाके मारकर हंसने लगे ,मुझसे तो हंसी रुक ही नहीं रही थी,थोड़ी देर में अपनी गलती समझने पर धनी राम अंकल भी मुस्करा दिए।।
हम सभी को भी विकट से विकट परिस्थिति में भी चम्पक चाचा की तरह खुद को हमेशा अंदर से खुश रखना चाहिए ,जब आप दिल से हास्य रस का आनंद लेते हैं तो निश्चित तौर पर आप स्वस्थ रहते हैं और ज़िन्दगी आसान नजर आने लगती है।और दूसरों को ख़ुशी बांटने से कई गुना ज्यादा ख़ुशी स्वयं को महसूस होती है।।
अगर आपको मेरा लेखन पसंद आये तो जरूर लिखें ,आगे भी चम्पक चाचा के और किस्से और अंदाज़ आपके सामने रखता रहूँगा।।
मेरे सामाजिक विषयों से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए vishnurawat.blogspot.com पर विजिट करें।।
धन्यवाद
हास्य दर्पण
मंगलवार, 12 सितंबर 2017
रोजाना ज़िन्दगी में हमको कुछ यूँ मिलती है ख़ुशी और हंसी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)